Ad Code

Responsive Advertisement

E shram धारकांसाठी Atal Pension Yojana (अटल पेन्शन योजनेची माहिती).

                    



                                                  TASMAY ENTERPRISES 

केंद्र सरकार अपने राज्य के नागरिकों के लिए विविध प्रकार की योजनाओं की शुरुआत करती रहती है उसी योजनाओं में से एक योजना जिसका नाम अटल पेंशन योजना है | जिस योजना की सारी जानकारी आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानेंगे













Atal Pension Yojana

अटल पेंशन योजना सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के शुभारंभ से शुरू की गयी एक बहोत बड़ी रिटायरमेंट पेंशन योजना है जो देश के बुजुर्ग व्यक्ति के फायदे के लिए शुरू की गयी है जिसमे उन्हें 60 वर्ष के बाद इस योजना के तहत पेंशन मिलेगी इस योजना के माध्यम से बुजुर्ग व्यत्कि को अपने बुढ़ापे में किसी और के ऊपर निर्भर रहने की जरुरत नहीं होगी वो इस योजना के माध्यम से अपना जीवन जीवन यापन कर पाएंगे.

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की 60 वर्ष की आयु होने के बाद ₹1000 से लेकर ₹5000 तक की धनराशि पेंशन के रूप में प्रतिमाह दी जाएगी जो आवेदक की आयु 60 वर्ष पूरी होने के बाद सरकार द्वारा मासिक पेंशन के रूप में बुढ़ापे में आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी

अगर व्यक्ति ₹1000 रूपये प्रति माह पेंशन का चुनाव करता है तो इस राशि के अनुसार उसे प्रीमियम का भुगतान करना होता है जो की मासिक,त्रैमासिक,अर्धवार्षिक एवं वार्षिक हो सकती है

Atal Pension Yojana के तहत पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के द्वारा किये गए निवेश तथा उम्र के हिसाब से निश्चित की जाएगी | अटल पेंशन योजना 2023 में ना केवल आप कम राशि जमा करवाकर हर महीने ज्यादा पेंशन के हकदार हो सकते हैं, एवं मृत्यु की दशा में अपने परिवार के नॉमिनी को भी इसका फायदा दिलवा सकते हैं

इस योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी को कम से कम 20 वर्षों तक प्रीमियम भरना होगा इस योजना में 18 से 40 वर्ष तक का देश का कोई भी व्यक्ति लाभ ले सकता है व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष होने के बाद उसे इस योजना का लाभ मिलेगा

अटल पेंशन योजना को असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया था

अगर लाभार्थी व्यत्कि की मृत्यु हो जाती है तो उस व्यक्ति के पति / पत्नी ( Dafault Nominee ) को पेंशन अथवा कॉर्पस अमाउंट (Corpus Amount) का लाभ मिलेगा जिसका चुनाव वे खुद कर सकते है अगर पति / पत्नी ( Dafault Nominee ) की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे स्थिति में कॉर्पस अमाउंट नॉमिनी को मिलेगी.

जरुरी सुचना: अगर आप अटल पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो हमारा यह आर्टिकल अंत तक पढ़े क्यूंकि हमने इस योजना की सारी जानकारी इस आर्टिकल में  विस्तार से बताई है | अगर आपके क्षेत्र में ऐसे कोई नागरिक है जो इस योजना का लाभ पाना चाहते है तो उन्हें इस योजना के बारे में जरूर बताएं या फिर हमारा यह आर्टिकल उनतक जरूर शेयर करे ताकि वे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके

योजना का नाम 

Atal Pension Yojana

योजना की शुरुआत 

जून 2015

किसने शुरू की

केंद्र सरकार

किसके द्वारा शुरू की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लाभार्थी

असंगठित क्षेत्र में
काम करने वाले भारतीय

लाभ

₹1000 से लेकर ₹5000 तक की
पेंशन राशि

आवेदन तरीका

बैंक के द्वारा आवेदन

 

अटल पेंशन योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्रो के कामगार वर्ग को पेंशन देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करना है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है यह एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जिसका उद्देश्य योजना में शामिल होने वाले लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है PM Atal Pension Yojana के ज़रिये लोगो को सशक्त बनाना है

अटल पेंशन योजना की विशेषताएं

अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार द्वारा 2015 में शुरू की गयी एक पेंशन योजना है

इस योजना के माध्यम से आप 60 साल बाद अपने रिटायरमेंट के बाद हर महीने ₹1000 से ₹5000 रूपये तक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना देश के सभी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए शुरू की गयी है।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को 20 वर्ष तक निवेश करना होता है।

यह निवेश आप 18 वर्ष की आयु से लेकर 40 वर्ष की आयु तक कर सकते हैं।

पेंशन की रकम इस बात पर निर्भर करती है कि आपने प्रतिमाह कितने प्रीमियम का भुगतान किया है और किस उम्र से निवेश करना आरंभ किया है।

यदि आप की उम्र 20 वर्ष है और आप ₹2000 की पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको प्रतिमाह ₹100 का प्रीमियम देना होगा और यदि आप ₹5000 की पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको प्रतिमाह ₹248 का प्रीमियम देना होगा।

यदि आप की उम्र 35 वर्ष है और आपको ₹2000 की पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको ₹362का प्रीमियम देना होगा और ₹5000 की पेंशन प्राप्त करने के लिए ₹902 का प्रीमियम देना होगा।

आपके निवेश के साथ ही इस योजना के अंतर्गत 50% रकम का भुगतान सरकार द्वारा भी किया जाएगा।

यदि लाभार्थी की 60 वर्ष की आयु से पहले मृत्यु हो जाती है तो इस योजना का लाभ लाभार्थी के परिवार को (पति / पत्नी को) प्रदान किया जाएगा।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए बैंक खाता या पोस्ट खाता होना अनिवार्य है।

अटल पेंशन योजना का लाभ केवल वही नागरिक उठा सकते हैं जो इनकम टैक्स नहीं भरते है

अटल पेंशन योजना के लिए आवश्यक पात्रता

लाभार्थी भारत का नागरिक होना जरुरी है

लाभार्थी के पास उसका  बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस में खाता होना जरुरी है

लाभार्थी सरकार द्वारा शुरू की गयी अन्य किसी पेंशन योजना का लाभार्थी ना हो

अटल पेंशन योजना के नियम

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए यदि खाताधारक द्वारा कोई भी गलत जानकारी प्रदान की गई है तो इस स्थिति में सरकारी योगदान को दंडमय ब्याज के साथ जप्त कर लिया जाएगा।

18 से 40 वर्ष तक का भारतीय व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है

लाभार्थी को 60 वर्ष के बाद पेंशन मिलेगी

इस योजना के तहत ₹1000 ₹2000 ₹3000 ₹4000 ₹5000 तक पेंशन मिलेगी जिसका चुनाव लाभार्थी को कहना होगा

लाभार्थी को इस योजना के तहत कम से कम 40 वर्षों तक प्रमियम भरना होगा

अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो इस योजना के तहत नॉमिनी को पेंशन अथवा कॉर्पस अमाउंट मिलेगा जिसका चुनाव उमीदवार को खुद करना होगा.

इस योजना के आवेदन फॉर्म में नॉमिनी का नाम भरना अनिवार्य है

नॉमिनी के नाम में पति और पत्नी एक दूसरे का नाम ना भरे क्यूंकि पति / पत्नी एक दूसरे के Default नॉमिनी माने गए है जो की किसी एक के मृत्यु के बाद योजना का हिस्सा बन सकते है

योजना के दौरान लाभार्थी कभी भी पेंशन राशि  को  घटाया या बढ़ाया जा सकता है प्रीमियम मोड को बदल सकता है लेकिन यह बदलाव एक वर्ष में सिर्फ एक ही बार केवल अप्रैल माह में संभव है तथा बदली पेंशन राशि के अनुसार प्रीमियम में भी बदलाव होगा इस प्रक्रिया में किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा

लाभार्थी को फिजिकल स्टेटमेंट वर्ष में एक बार दिया जायेगा और सारी जानकारी SMS द्वारा भेजी जाएगी

योजना का लाभ पाने के लिए लाभार्थी को कम से कम 20 वर्षों तक का प्रीमियम भरना अनिवार्य है उदाहरण के तौर पर समझा जाये तो अगर कोई व्यक्ति 18 वर्ष की आयु में इस योजना का हिस्सा बनता है तो उसे 42 वर्ष तक प्रीमियम भरना होगा वही अगर कोई 40 वर्ष की आयु में इस योजना का हिस्सा बनता है तो उसे 60 वर्ष तक प्रीमियम भरना होगा

इस पेंशन खाते में आपको पर्याप्त राशि रखनी होगी क्यूंकि योजना के अंतर्गत तय की गयी प्रीमियम की राशि अपने आप खाते से कट जाती है

आपको अपने इस योजना से जुड़े बैंक खाते में Auto Debit का Option Enable करना होगा जो बैंक द्वारा किया जायेगा

अटल पेंशन योजना का लाभ

Atal Pension Yojana Benefits

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी जितनी राशि जमा करेंगे उतनी ही राशि सरकार द्वारा जमा की जाएगी और जमा राशि पर ब्याज भी दिया जायेगा

सरकार द्वारा इस जमा राशि पर टैक्स की छूट दी जाती है

इस योजना की प्रीमियम राशि सीधे बैंक खाते से भरी जा सकती है

योजना के तहत मिलने वाली पेंशन की राशि सीधे उमीदवार के बैंक खाते में जमा की जाएगी

अटल पेंशन का लाभ निम्मिलिखित व्यक्ति को नहीं दिया जायेगा

जो कर्मचारी Income Tax भरते हो

जो कर्मचारी भविष्य निधि में शामिल हो

जो कर्मचारी कोयला खान भविष्य निधि में शामिल हो

जो कर्मचारी असम चाय बागान भविष्य निधि में शामिल हो

जो कर्मचारी नाविक भविष्य निधि में शामिल हो

जो कर्मचारी जम्मू कश्मीर कर्मचारी भविष्य निधि में शामिल हो

अटल पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

लाभार्थी का आधार कार्ड

पैन कार्ड

जन्म प्रमाण पत्र

उमीदवार का पहचान पत्र

राशन कार्ड

पासपोर्ट साइज फोटो

मोबाईल नंबर

ईमेल आयडी

भारतीय नागरिक प्रमाण पत्र

बिजली बिल

अटल पेंशन योजना में किया जाने वाला निवेश

Atal Pension Yojana Premium

Entry
age

Years of
contribution

monthly
premium for
₹1000 pension

monthly
premium for
₹2000 pension

monthly
premium for
₹3000 pension

monthly
premium for
₹4000 pension

monthly
premium for
₹5000 pension

18

42

42

84

126

168

210

19

41

46

92

138

183

224

20

40

50

100

150

198

248

21

39

54

108

162

215

269

22

38

59

117

177

234

292

23

37

64

127

192

254

318

24

36

70

139

208

277

346

25

35

76

151

226

301

376

26

34

82

164

246

327

409

27

33

90

178

268

356

446

28

32

97

194

292

388

485

29

31

106

212

318

423

529

30

30

116

231

347

462

577

31

29

126

252

379

504

630

32

28

138

276

414

551

689

33

27

151

302

453

602

752

34

26

165

330

495

659

824

35

25

181

362

543

722

902

36

24

198

396

594

792

990

37

23

218

436

654

870

1087

38

22

240

480

720

957

1196

39

21

264

528

792

1054

1318

40

20

291

582

873

1164

1454

अटल पेंशन योजना पेनल्टी

लाभार्थी को लेट पेमेंट पेनेल्टी से बचने के लिए निर्धारित तिथि पर अपने बचत खाते में आवश्यक शेष राशि रखनी अनिवार्य है।
सभी प्रीमियम की रक्कम लाभार्थी को निर्धारित समय में अपने तय किये गए मोड से भरनी होगी लेकिन अगर इस प्रक्रिया में देरी होती है तो ग्राहक को नियमानुसार पेनल्टी भरनी होगी जो पेनल्टी 1 से 10 रूपये के बिच होगी

प्रतिमाह 100 रूपये तक की देरी के लिए 1 रुपया पेनल्टी भरनी होगी

प्रतिमाह 101 रूपये तक की देरी के लिए 2 रूपये पेनल्टी भरनी होगी

प्रतिमाह 501 रूपये तक की देरी के लिए 5 रूपये पेनल्टी भरनी होगी

प्रतिमाह 1001 रूपये तक की देरी के लिए 10 रूपये पेनल्टी भरनी होगी

अटल पेंशन योजना का लेनदेन जानने का तरीका

Atal Pension Yojana

सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना के खाते में हो रहा लेनदेन की जानकारी के लिए मोबाइल एप्लीकेशन आरंभ की गई है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के की मदत से अब अटल पेंशन योजना के लाभार्थी आखिर के 5 योगदानों की जांच निशुल्क कर सकते हैं।

इसी के साथ लेन-देन डिटेल तथा PRAN भी डाउनलोड किया जा सकता है। अपनी लेनदेन की डिटेल देखने के लिए लाभार्थी अटल पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर उन्हें लॉग इन करना होगा। जिसके लिए उन्हें अपने PRAN और बचत बैंक खाते की डिटेल देनी होगी। यदि PRAN नंबर नहीं है तो लाभार्थी अपने नाम, खाता तथा जन्म तिथि के माध्यम से भी अपना अकाउंट लॉगिन कर सकता है।

अटल पेंशन योजना सब्सक्राइबर सूचना अलर्ट

अटल पेंशन योजना के अंतर्गत ग्राहकों को खाते में शेष राशि, अंशदान क्रेडिट आदि से संबंधित जानकारी SMS के माध्यम से प्रदान की जाती है।

लाभार्थी गैर वित्तीय विवरण जैसे कि नामांकित व्यक्ति का नाम, पता, फोन नंबर आदि को भी SMS के माध्यम से बदल सकता है।

सभी लाभार्थी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से सदस्यता, खाते के ऑटो डेबिट और खाते में शेष राशि से संबंधित जानकारी SMS के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना खाता बंद होने की स्थिति

इस योजना से जुड़े खाते में प्रीमियम जमा ना करने की निम्नलिखित स्थिति में खाता बंद किया जा सकता है

अगर महीने तक प्रीमियम जमा ना किया गया तो खाता फ्रोजन हो जायेगा

अगर 12 महीने तक प्रीमियम जमा ना किया गया तो खाता निष्क्रिय हो जायेगा

अगर 24 महीने तक प्रीमियम जमा ना किया गया तो खाता बंद किया जायेगा

अटल पेंशन योजना के अंतर्गत व्यक्ति की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही प्रति महीना पेंशन मिलेगा लेकिन निम्नलिखित परिस्थिति में में इस योजना को बंद किया जा सकता है

लाभार्थी व्यक्ति की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के बाद

लाभार्थी व्यक्ति की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के बाद उसे प्रति माह पेंशन शुरू हो जाती है परंतु 60 वर्ष पूर्ण होने के बाद अगर लाभार्थी व्यक्ति की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की जमा राशि Default Nominee याने पति / पति को मिलती है परंतु पति / पत्नी की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन की जमा राशि नॉमिनी (Nominee) को प्रदान की जाती है लेकिन पेंशन की राशि पाने के लिए नॉमिनी को आवेदन करना होगा

लाभार्थी व्यक्ति की आयु 60 वर्ष होने के बाद उसकी मृत्यु होने पर

लाभार्थी की आयु 60 वर्ष पूर्ण होने के बाद अगर लाभार्थी की मृत्यु होती है तो ऐसे समय में Default Nominee याने पति / पत्नी को उसकी मृत्यु तक समान पेंशन मिलेगी जो लाभार्थी को मिलती थी परंतु Default Nominee जमा की गयी राशि लेकर अकाउंट बंद करना चाहता है तो वह कर सकता है परंतु अगर Default Nominee की भी मृत्यु हो जाती है तो Nominee पेंशन का हक़दार नहीं बनेगा वह उमीदवार द्वारा अब तक की जमा की गयी राशि के लिए Claim कर सकता है

उमीदवार की मृत्यु 60 वर्ष से पहले होने पर

अगर लाभार्थीकी मृत्यु 60 वर्ष से पहले होती है तो डिफ़ॉल्ट नॉमिनी याने पति / पत्नी अगर पेंशन पाना चाहते है तो उन्हें खुद उमीदवार की बची हुई प्रीमियम राशि जमा कर के खुद के लिए पेंशन शुरू कर सकते है या फिर वे लाभार्थी द्वारा जमा राशि के लिए Claim कर सकते है

अटल पेंशन योजना को बंद करने के लिए

अगर लाभार्थी 60 वर्ष से पहले अटल पेंशन योजना से बाहर जाना चाहता है तो वह तब कर सकता है जब लाभार्थी को कोई गंभीर जानलेवा बीमारी हो परंतु ऐसे स्थिति में लाभार्थी को सरकार द्वारा मिलनेवाला सहयोग नहीं मिलेगी लाभार्थी केवल खुद की जमा राशि निकाल सकता है साथ ही बैंक के रखरखाव का खर्चा भी लाभार्थी के जमा राशि से काटा जायेगा.

कॉर्पस राशि के बारे में जानकारी

अटल पेंशन योजना के तहत जब लाभार्थी और Default Nominee की मृत्यु हो जाती है तो Nominee को कॉर्पस अमाउंट (Corpus Amount) दी जाती है या लाभार्थी की मृत्यु होने के बाद डिफ़ॉल्ट नॉमिनी पेंशन नहीं लेना चाहता है तो वह कॉर्पस अमाउंट लेना चाहता है तो वह ले सकता है और योजना से बाहर निकल सकता है तो जानते है की कॉर्पस अमाउंट क्या है

लाभार्थी द्वारा जमा राशि + सरकार द्वारा दिया गया योगदान + जमा राशि पर ब्याज

यह कॉर्पस अमाउंट लाभार्थी द्वारा चुनी गयी ₹1000 से ₹5000 के बीच की पेंशन राशि के अनुरूप होती है

पेंशन अमाउंट

कॉर्पस अमाउंट

₹1000  

1.7 लाख

₹2000

3.4 लाख

₹3000

5.1 लाख

₹4000

6.8 लाख

₹5000

 8.5 लाख

लाभार्थी अगर ₹1000 की पेंशन राशि का चुनाव करता है तो उसके डिफ़ॉल्ट नॉमिनी को कॉर्पस अमाउंट के रूप में 1.7 लाख मिलेंगे

लाभार्थी अगर ₹5000 की पेंशन राशि का चुनाव करता है तो उसके डिफ़ॉल्ट नॉमिनी को कॉर्पस अमाउंट के रूप में 8.5 लाख मिलेंगे

अटल पेंशन योजना बैंक लिस्ट

Atal Pension Yojana Bank List

देश के किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक एवं पोस्ट ऑफिस में जाकर अटल पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म भर कर लाभ उठा सकते है

अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन करने का तरीका

अटल पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले आपका राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोलना होगा

अब आपको बैंक से अटल पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा

आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी अच्छे से भरनी होगी और साथ ही आवश्यक सारे दस्तावेज की झेरोक्स जोड़ने होंगे और भरा हुवा आवेदन फॉर्म बैंक में जमा करना होगा

बैंक द्वारा आपके आवेदन फॉर्म की जाँच की जाएगी और आपको इस योजना का लाभ दिया जायेगा और आपके खाते से प्रीमियम राशि काट दी जाएगी

इस तरह आप अटल पेंशन योजना का लाभ उठा सकते है

Post a Comment

0 Comments